Ladli Bahana Yojana 2023 जानिए इनको मिलेगा लाभ

Share this Article

लाडली बहना योजना Ladli Bahana Yojana 2023

लाडली बहना योजना Ladli Bahana Yojana 2023 की शुरुआत मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, जिसमें अब तक महिलाओं के बैंक खातों में तीन किश्तों की धनराशि भेजी जा चुकी है। चौथी किस्त के लिए अब मध्य प्रदेश में लाडली बहन योजना सम्मेलन 2023 का आयोजन किया जाएगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह सम्मेलन 10 सिंतबर 2023 को होगा। इसमें 23 से 60 वर्ष की बहनों के लिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की जायेंगी।

Ladli Bahana Yojana 2023

लाडली बहन योजना LADLI BAHANA YOJANA 2023 के लिए हर महीने की 10 तारीख को मध्यप्रदेश में एक सम्मेलन आयोजित किया जाता है। इस सम्मेलन में CM शिवराज सिंह चौहान के द्वारा महिलाओं को संबोधित करते हुए लाडली बहन योजना की धनराशि उनके बैंक खातों में DBT के माध्यम से सभी पात्र बहनों के खाते में भेजी जाती हैं। इस बार भी शिवराज सिंह चौहान Single Click के माध्यम से सभी पात्र बहनों के खाते में चौथी किस्त की धनराशि ट्रांसफर करने वाले हैं।

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

Ladli Bahana Yojana 2023 के तहत 10 सितंबर को इन सभी बहनों के खाते में आएंगे पैसे।

Ladli Bahana Yojana 2023  की चौथी किस्त 10 सितंबर को भेजी जाएगी। जिसके तहत सभी पात्र 1 करोड़ 25 लाख बहनें और दूसरे चरण में आवेदन करने वाली 6 लाख लाडली बहनों के खाते में 1000 – 1000 की धनराशि भेजी जाएगी। चौथी किस्त में 21 से 23 साल और 23 से लेकर 60 साल सभी लाडली बहनों को शामिल किया गया है। अब इन सभी महिलाओं को भी लाडली बहन योजना की चौथी किस्त की धनराशि प्राप्त होगी।

Ladli Bahana Yojana 2023 के पहले और दूसरे चरण में वंचित सभी महिलाओं को एक अंतिम मौका दिया जाएगा। जिसमें मध्य प्रदेश की सभी इच्छुक बहनें आवेदन कर सकती हैं एवं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं, लेकिन अभी तक तीसरे चरण के लिए फिलहाल कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन 10 सितंबर को लाडली बहन योजना सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह चौहान तीसरे चरण को लेकर आधिकारिक बयान दे सकते हैं।

बिना ट्रैक्टर वाली 23 से लेकर 60 साल की वंचित बहनों के लिए 10 सितंबर को तारीख निर्धारित होने वाली है। सीएम शिवराज सिंह चौहान के द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र सूची में शामिल सभी महिलाओं को चौथी किस्त की राशि उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के तीसरे चरण की तारीख जारी होने से पहले सभी प्रिय बहनों को सभी आवश्यक दस्तावेज और आवेदन पत्र तैयार करने होंगे। अगर आप तीसरे चरण में किसी भी तरह की लापरवाही करते हैं और आपका आवेदन खारिज कर दिया जाता है। तो आप पात्र बहनों को दूसरा मौका नहीं मिलेगा। क्योंकि यह लाडली बहन योजना के तीसरे चरण का अंतिम चरण होगा।

इस योजना का फायदा 21 साल तक की महिलाओं को मिल रहा है। एक जनवरी 2023 को जो भी महिला 21 साल की हो चुकी हैं, उन्हें सरकार सितंबर महीने से लाडली बहना योजना के तहत 1000 रुपये देगी। आपको बता दें कि पहले यह उम्र 23 साल थी। 21 साल से 60 साल तक की महिलाओं को लाडली बहना योजना का फायदा मिल रहा है।

Share this Article

Leave a Comment