UPTET 2023 बेसिक शिक्षा की अधिसूचना

Share this Article

UPTET 2023 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जल्दी ही अधिसूचना जारी करेगा। UPTET 2023 की अधिसूचना परीक्षा नियामक प्राधिकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 5 March 2023 को Twitter के माध्यम से सूचना की जानकारी दी गयी।

UPTET 2023
UPTET 2023

UPTET 2023 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग जल्दी ही जारी करेगा अधिसूचना

शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 2021 में TET परीक्षा के लिए 21,65,179 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 12,91,627 अभ्यर्थी PRIMARY और 8, 73,552 अभ्यर्थी UPPER PRIMARY के थे। इस प्रकार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी UPTET 2023 के लिए लगभग 20 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। UPTET 2023 के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अपने आधिकारिक Twitter Handle के माध्यम से जानकारी दी गयी है कि विभाग जल्दी ही UPTET 2023 की परीक्षा का आयोजन करेगा।

UPTET 2023 का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी

UPTET 2022 परीक्षा के इंतजार में अभ्यर्थी

उल्लेखनीय है कि UPTET 2022 की परीक्षा अभी तक नहीं हो पाई है। जनवरी 2023 के पहले सप्ताह में राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश में परिषदीय स्कूलों से लेकर अशासकीय सहायता प्राप्त कॉलेजों तक में शिक्षकों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन भी अब इसी आयोग के द्वारा कराया जाएगा। इसलिए विभाग की ओर से UPTET 2023 की अधिसूचना को लेकर जानकारी देने से परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उम्मीद जगी है कि UPTET 2022 की परीक्षाओं का आयोजन भी जल्द शुरू किया जाएगा।

आपको बता दें कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी की भयावहता के चलते UPTET 2021 की परीक्षा का आयोजन जनवरी 2022 में कराया जा सका था। इसका परिणाम अप्रैल 2022 में जारी किया गया था। इसी कारण परीक्षा के आयोजन का Schedule गड़बड़ हो गया। इसी के कारण यूपीटीईटी 2022 परीक्षा की परीक्षा भी समय पर नही कराई जा सकी।

Read More – उत्तर प्रदेश को मिलेगी तीन नए राज्य विश्वविद्यालयों की सौगात

सीएम योगी ने बढ़ाई UPTET की Validity

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों अभ्यर्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए यूपीटीईटी की वैलिडिटी 5 साल से बढ़ाकर आजीवन कर दी थी। केंद्र सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार UPTET के प्रमाण पत्र को Lifetime वैद्यता कर दी गयी है। UP के CM योगी आदित्यनाथ के Office द्वारा जारी किये गए Tweet के माध्यम से UPTET प्रमाण पत्र की वैद्यता के विस्तार की पुष्टि की गई। ट्वीट में कहा गया है, “D.El.Ed कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया समान होगी और यूपीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक आजीवन वैधता दी हैं।

बेसिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से Certificate की वैधता तो Lifetime कर दी गई है लेकिन नए Candidates के लिए नोटिफिकेशन जारी ही नहीं किया गया है। इसलिए Candidates परेशान हैं। सामान्यत UPTET की परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में Pass या Final Year में बैठने वाले Students ही आवेदन कर सकते हैं। First Year में शामिल Students UPTET परीक्षा के लिए आवेदन नही कर सकते है।

Share this Article

Leave a Comment