भारत को थाईलैंड पर्यटन के लिए मई 2024 तक वीजा की जरूरत नही- दिवाली उपहार!

Share this Article

थाईलैंड पर्यटन विभाग इस सप्ताह में भारत के लिए मई 2024 तक वीजा छूट की घोषणा करने वाला थाईलैंड दूसरा देश है। इससे पहले श्रीलंका सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की थी।

थाईलैंड पर्यटन विभाग द्वारा किया वीजा मुक्त प्रवेश

थाईलैंड पर्यटन विभाग ने देश में आने वाले भारतीयों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की घोषणा की है। इसके मुताबिक, भारतीय बिना वीजा हासिल किए थाईलैंड की यात्रा कर सकते हैं। आप वहां 30 दिनों तक रह सकते हैं। यह वीज़ा रियायत 10 नवंबर 2023 से 10 मई 2024 तक वैध रहेगी।

विदेशों से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए, थाईलैंड ने भारत और ताइवान के नागरिकों के लिए वीजा आवश्यकताओं को माफ कर दिया है। इसने इस सितंबर में चीनी नागरिकों के लिए इसी तरह की वीज़ा-मुक्त यात्रा पेशकश की घोषणा की।

श्रीलंका वीजा-मुक्त प्रवेश देने वाला पहला देश बना

पिछले एक सप्ताह में भारत के लिए वीजा छूट की घोषणा करने वाला थाईलैंड दूसरा देश है। इससे पहले, श्रीलंका ने हाल ही में घोषणा की थी कि वह 31 मार्च, 2024 तक भारत, चीन और रूस सहित सात देशों के पर्यटकों को वीजा-मुक्त प्रवेश की अनुमति देगा।

कोरोना महामारी के बाद भारतीय यात्री कई देशों के पर्यटन ऑफर से आकर्षित हो रहे हैं। मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद इस साल भारत से करीब 12 लाख पर्यटक थाईलैंड गए।

अन्य पढ़े - बेंगलुरु का सर्वश्रेष्ठ – कनकपुरा – एक प्राकृतिक उपहार

भारतीयों के अलावा ताइवानी नागरिकों को छूट

थाई सरकार के प्रवक्ता चाई वॉचरोन्के के अनुसार, भारत और ताइवान के आगंतुकों को 30 दिनों तक बिना वीजा के थाईलैंड में रहने की अनुमति दी जाएगी। थाई सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, थाईलैंड पर्यटन अर्थव्यवस्था में $25 बिलियन का योगदान देता है। हम इसे और भी बढ़ाना चाहते हैं इसलिए ये फैसला लिया गया। थाईलैंड पर्यटन विभाग ने 2019 में चीनी नागरिकों के लिए वीज़ा आवश्यकताओं में भी ढील दी, जिसके परिणामस्वरूप थाईलैंड आने वाले चीनी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई।

बड़ी संख्या में थाईलैंड जाते हैं भारतीय

भारतीय पर्यटक बड़ी संख्या में थाईलैंड जाते हैं। इस साल अब तक मलेशिया, चीन और दक्षिण कोरिया के बाद सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से गए हैं। भारत से इस साल अब तक 12 लाख पर्यटक थाईलैंड गए हैं। आंकड़ों के अनुसार विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। साल 2011 में 1.4 करोड़ भारतीयों ने विदेश की यात्रा की थी, जो साल 2019 में बढ़कर 2.7 करोड़ हो गई. इसके बाद कोरोना काल आया। उसके बावजूद साल 2022 में 2.1 करोड़ भारतीयों ने विदेश यात्रा की.

2011 में विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या 1.4 करोड़ थी। यह संख्या लगातार बढ़ती गई और 2019 में 2.7 करोड़ तक पहुंच गई। फिर, दो साल के लिए कोरोना वायरस फैलने के कारण यात्रा पर प्रतिबंध लगाए गए। उस पड़ाव को पार करते हुए 2022 में विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या 2.1 करोड़ दर्ज की गई है.

पिछले साल, केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में भारतीयों के लिए शीर्ष 10 सबसे आकर्षक देशों की सूची दी गई थी। इस सूची के अनुसार निम्न देशो ने पर्यटकों को आकर्षित किया-

  • संयुक्त अरब अमीरात, (लगभग 59 लाख या 28%)
  • सऊदी अरब (24 लाख/11.5%)
  • अमेरिका (17 लाख/8%)
  • सिंगापुर (9.9 लाख/4.7%)
  • थाईलैंड (9.3 लाख/4.4%)
  • ब्रिटेन (9.2 लाख/4.3%)
  • क़तर (8.7 लाख/4.1%)
  • कुवैत (8.3 लाख/3.9%)
  • कनाडा (7.7 लाख/3.6%)
  • ओमान (7.2 लाख/3.4%)
Share this Article

Leave a Comment