Karwa Chauth 2023: आज किस मुहूर्त में सुनें करवा चौथ की कथा, किस तरह होती है पूजा

Share this Article

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन व्रत रखती हैं और मान्यतानुसार पूजा करती हैं। आज किस मुहूर्त में पूजा करना सौभाग्यशाली रहेगा जानिए यहां-

Karwa Chauth 2023: हिंदू धर्म में करवा चौथ की विशेष मान्यता होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा-पाठ करती हैं। महिलाएं पूरे मनोभाव से सोलह श्रृंगार करके एक साथ करवा चौथका व्रत रखती है और शाम को चाँद निकलने के बाद करबा चौथ की पूजा करती हैं। शाम को चांद निकलने के बाद छलनी से पति को देखकर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। दोपहर के समय करबा चौथ की कथा (Karwa Chauth Katha) सुनी जाती है। आज 1 नवंबर, बुधवार के दिन किस मुहूर्त में कथा सुनना और पूजा करना शुभ रहेगा? और करबा चौथ की पूजा किस तरह की जा सकती है, इस सब के बारे में जानिए

Karwa Chauth 2023

करवा चौथ की पूजा | Karwa Chauth 2023 Puja 

पंचांग के अनुसार, इस साल 1 नवंबर के दिन करवा चौथ का व्रत (Karwa Chauth Vrat) रखा जा रहा है। इस दिन सुबह स्नान करने के पश्चात सुर्योदय से पहले सरगी खाई जाती है। सरगी खाने के बाद महिलाएं देवी-देवताओं का ध्यान करती हैं और व्रत का संकल्प लेती हैं। करवा चौथ के दिन सुबह से ही निर्जला व्रत रखा जाता है जो शाम को चाँद निकलने के बाद तोड़ते हैं। इस साल करवा चौथ की पूजा और कथा सुनने का समय शाम 5 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 54 मिनट तक बताया जा रहा है। इस बीच करवा चौथ की पूजा की जा सकती है और मान्यतानुसार सत्यवान और सावित्री की कथा पढ़ी व सुनी जा सकती है. माना जाता है कि सावित्री यमराज से अपने पति को खींच लाई थीं।

Karba Chauth 2023 की पूजा सामग्री और विधि

करवा चौथ की पूजा सामग्री में करवा, ढक्कन, आटा, फल, हल्दी, फूल, सींक, कलश, दही, कलश, शक्कर, मौली, मिठाई, छलनी, घी और दूध आदि सम्मिलित किए जाते हैं

पूजा करने के लिए सभी महिलाएं एकजुट होकर बैठती हैं और मध्य में सत्यवान और सावित्री की तस्वीर लगाती हैं और साथ ही मां पार्वती की प्रतिमा सजाई जाती है। इस दौरान करवा चौथ की अलग-अलग कथाएं सुनी जाती हैं और एक-एक कर सभी सामग्रियां, मिठाई और मठरी आदि माता की प्रतिमा पर अर्पित किए जाते हैं। कथा सुनाने वाले को भी प्रसाद दिया जाता है। महिलाएं इस दौरान हाथों में चावल लेकर बैठती हैं जिसे पानी भरे करवे में रखा जाता है. अकेले भी करवा चौथ की पूजा की जा सकती है।

शाम के समय घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। चंद्रमा निकलने पर महिलाएं पति की आरती करती हैं, छलनी से पहले चंद्रमा (Moon) और फिर पति को देखती हैं और फिर पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती हैं। महिलाएं यह प्रार्थना करती हैं कि उनके पति दीर्घायु हों। इस साल करवा चौथ का चांद रात 8 बजकर 15 मिनट पर निकल सकता है।

Karba Chauth 2023 ka Chand kab niklega, Moonrise time today

आज महिलाए अपने सुहाग के अखंड सौभाग्यशाली होने और पति की दीर्घायु करने के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाने वाला करवा चौथ का त्योहार भारतीय संस्कृति में पति- पत्नी के अगाध जन्म जन्मान्तर के स्नेह का पर्व है। व्रत रखने वाली महिलाएं इस दिन शिव परिवार गौरी- गणेश की पूजा अर्चना करती हैं। सूर्योदय से चन्द्रोदय तक निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत की शुरुआत को लेकर प्रचलित है कि मां पार्वती ने भगवान शिव की पूजा की थी।

महाभारत काल में द्रोपदी ने पांडवों के कष्ट दूर करने व दीर्घायु करने के लिये कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ व्रत रखा था। आज यूपी में चंद्रोदय रात्रि 8 बजे के बाद होगा। महिलाएं चाँद के दर्शन कर उन्हें अर्घ्य देकर व्रत तोड़ेंगी। कुछ जगहों पर चांद के सामने पति का चेहरा छलनी से देखकर व्रत तोड़ने की भी परंपरा है।

आज कब करें पूजा, कब पढ़ें कथा कहानी

दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे के बीच राहुकाल होगा। इसलिए सुहागिन स्त्रित्त्यां दोपहर के समय कथा नहीं सुन सकती हैं। दोपहर डेढ़ बजे के बाद किसी भी समय कथा सुनी जा सकती है। संध्याकाल में करवाचौथ पूजन के लिए शाम 7:10 से 8:48 बजे के बीच शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेगा। शाम 7:10 बजे के बाद किसी भी समय व्रती स्त्रित्त्यां करवाचौथ पूजन कर सकती हैं।

यूपी में चांद दिखने का समय (Moonrise Time In UP)चांद कब निकलेगा –

  • नोएडा में चांद 08 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।
  • गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
  • लखनऊ: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • कानपुर: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
  • प्रयागराज: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • मेरठ- रात 8. 12 बजे
  • मथुरा- रात 8.18 बजे
  • अलीगढ़- रात 8.14 बजे
  • झांसी : रात 08 बजकर 20 मिनट पर
  • आगरा : रात 08 बजकर 16 मिनट पर
  • बरेली : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
  • गोरखपुर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
  • वाराणसी : रात 08 बजे
  • अयोध्या: रात 7 बजकर 59 मिनट पर
  • चित्रकूट : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
  • मुरादाबाद : रात 08 बजकर 8 मिनट पर
  • सहारनपुर : रात 08 बजकर 9 मिनट पर
  • बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
  • हाथरस : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
  • मैनपुरी : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
  • सुल्तानपुर : रात 08 बजकर 02 मिनट पर
  • रायबरेली : रात 08 बजकर 05 मिनट पर

बिहार में चांद निकलने का समय

  • पटना – शाम 7.51 बजे
  • गया – शाम 7.53 बजे
  • बेगूसराय- शाम 7. 53 बजे
  • दरभंगा – शाम 7.46 बजे
  • मुजफ्फरपुर – शाम 7.48 बजे
  • भागलपुर – शाम 7.44 बजे
  • राजस्थान में चांद निकलने का समय
  • जोधपुर- रात 8: 26 बजे चांद निकलेगा
  • उदयपुर- रात 8: 41 बजे चांद निकलेगा
  • जयपुर – रात 8: 26 बजे चांद निकलेगा
  • कोटा में रात 8:23 बजे चांद निकलेगा
  • बीकानेर में रात 8:27 बजे चांद निकलेगा
  • अलवर में रात 8:13 बजे चांद निकलेगा
  • झुंझुनूं में रात 8:18 बजे चांद निकलेगा
  • सीकर में रात 8:20 बजे चांद निकलेगा

मध्य प्रदेश में चांद निकलने का समय

  • भोपाल – 8:29
  • इंदौर- 8:37
  • ग्वालियर – 8:36
  • उज्जैन- 8:36
  • जबलपुर- 8:19
  • सागर- 8:22
  • रत्लाम- 8:39
  • छत्तरपुर- 8:16
  • भिंड- 8:11
Share this Article

Leave a Comment